Uncategorized

टेकऑफ से पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

लंदन जाने के लिए टेकऑफ दौरान क्रैश हुए एयर इंडिया विमान के बाद लोगों में  हवाई यात्रा को लेकर डर का माहौल  है।  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट  से कोलकाता जा रही  एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1511 को शनिवार को उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आई तो यात्रियों की सांसें थम गईं और वे सहम गए। इस दौरान विमान रनवे पर एक घंटे से भी अधिक समय तक खड़ा रहा, जिससे यात्रियों में चिंता फैल गई। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह उड़ान गाजियाबाद के हिंडन सिविल टर्मिनल से रवाना होने वाली थी। हिंडन एयरबेस मुख्य रूप से रक्षा कार्यों के लिए प्रयोग होता है, लेकिन हाल ही में वहां से सीमित नागरिक उड़ानों  की शुरुआत हुई है।जैसे ही विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी में था, उसी समय फ्लाइट क्रू ने एक तकनीकी खराबी  को नोटिस किया। विमान को तुरंत रोक दिया गया और  ग्राउंड इंजीनियरिंग टीम को बुलाया गया।फिलहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खराबी की प्रकृति का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह  इंजन या कंट्रोल सिस्टम से जुड़ी चेतावनी  हो सकती है, जिसे उड़ान भरने से पहले पकड़ लिया गया।जांच के लिए विमान को रनवे से हटाकर ग्राउंड टेक्नीशियनों की निगरानी में खड़ा किया गया। इससे फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी हुई यात्रियों की सांस थमी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!