Uncategorized

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को सरकार का तोहफा: एक लाख रुपये की सहायता करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

विकास कार्यों की समीक्षा करने आगरा आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बड़ी घोषणा की। बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से एक लाख रुपये दिए जाएंगे

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। ये जानकारी प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को आगरा के सर्किट हाउस में पर्यटन व विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लाैटने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। ये राशि श्रद्धालुओं के खाते में भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!