Uncategorized

तेहरान के ऊपर बेधड़क उड़ान भरते दिखे इजराइली फाइटर जेट्स: IDF ने दी चेतावनी, कहा- ईरान की राजधानी हमारी पहुंच में

ईरान और इजराइल के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने शनिवार को दावा किया कि इजराइल ने ईरान की वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया है, जिसके चलते उसके लड़ाकू विमान करीब ढाई घंटे तक तेहरान के ऊपर उड़ान भरते रहे। उन्होंने कहा कि 70 से अधिक लड़ाकू विमानों और ड्रोन ने इस अभियान में भाग लिया और ईरान के 40 से अधिक रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।इन ठिकानों में ईरानी सेना की मिसाइल यूनिट, एयर डिफेंस सिस्टम और परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी संस्थाएं शामिल थीं।IDF प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा देश के भीतरी हिस्सों में की गई और सभी मिशन सफल रहे। उन्होंने कहा, “तेहरान की सुरक्षा प्रणाली अब इजराइली हमलों को नहीं रोक पा रही है। हम ईरान के हर खतरनाक बिंदु को चरणबद्ध ढंग से खत्म कर रहे हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!