Uncategorized

मंसूरी समाज के मेधावी छात्रों और सामाजिक शख्सियतों का 29 जून को होगा सम्मान

लखनऊ : जमीअतुल मंसूर उत्तर प्रदेश इकाई की ओर से मंसूरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और समाज की प्रमुख हस्तियों के सम्मान हेतु समारोह का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा। यह आयोजन लखनऊ के गौतमबुद्ध मार्ग स्थित होटल मेजबान में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस बाबत जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री जावेद इकबाल मंसूरी तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हाजी रबीउल्लाह मंसूरी ने बताया कि कार्यक्रम में मंसूरी समाज के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने हालिया परीक्षाओं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसके अतिरिक्त, समाज से जुड़े आईएएस, पीसीएस अधिकारियों एवं अन्य राज्यों के सामाजिक कार्यों में अग्रणी लोगों को भी मंच पर सम्मानित किया जाएगा। मंसूरी नेताओं ने बताया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जमीअतुल मंसूर मंसूरी समाज की बेहतरी के लिए देश भर में काम करने वाली प्रमुख तंजीम है,और हर साल मंसूरी समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान कर उनकी हौसला अफजाई करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!