Uncategorized

प्लेन क्रैश की असली वजह आई सामने, पायलट का आखिरी संदेश: ‘प्लेन ऊपर नहीं जा रहा’

अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा देश के सबसे भयावह हवाई हादसों में से एक बन गया है, जिसमें 275 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में विमान के यात्री और मेडिकल कॉलेज की इमारत में मौजूद छात्र व डॉक्टर शामिल हैं। और इस सबके बीच, विमान के पायलट की आखिरी आवाज- प्लेन के पायलट सुमित सभरवाल की जो आखिरी आवाज रिकॉर्ड हुई, उसमें सिर्फ डर, बेबसी और एक असहाय चेतावनी थी—”मेडे… मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है… प्लेन उठ नहीं रहा… नहीं बचेंगे।”

 पायलट की आखिरी कॉल: ‘हम नहीं बचेंगे’ :जैसे-जैसे हादसे की जांच आगे बढ़ रही है, कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। पायलट सुमित सभरवाल द्वारा एयर ट्रैफिक कंट्रोल को भेजा गया आखिरी मैसेज सामने आया है। सिर्फ 4-5 सेकंड के इस संदेश में पायलट ने बताया कि विमान को पावर नहीं मिल रही, और उसने चेताया, “प्लेन उठ नहीं रहा… नहीं बचेंगे।” इस संदेश ने साबित कर दिया कि हादसा किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ, जो एक पल में सब कुछ खत्म कर गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!