Uncategorized

भीषण-गर्मी, सड़क पर चलना हुआ मुश्किल,अगले 2 दो दिन चलेगी लू

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह से तेज चटक धूप के साथ उमसभरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना है। दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम नमी 60 फीसदी और न्यूनतम 37 फीसदी रही। यह सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। दिन भर वार्म डे की स्थिति बनी रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो दिन तक भीषण गर्मी बनी रहेगी। दिन में कई बार बादल भी छाए रहेंगे। 15 और 16 जून से बारिश के आसार बनेंगे। 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार तक हवा चलेगी। प्रदेश में कई जगहों पर हीट वेव की स्थिति बनी रहेगी। सूरज की गर्मी और हवा की नमी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर हैं। नमी अधिक होने से हीट इंडेक्स बढ़ा हुआ है, जिससे फील लाइक टेम्प्रेचर वास्तविक तापमान से ज्यादा लगता है। अगले 24 घंटों में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, इसलिए 13 जून तक लू और गर्म रातें जारी रहेंगी। 14 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश बढ़ने और फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैलने से लू से राहत मिलने की संभावना है। 12 जून को आगरा, लखनऊ और कानपुर में लू की स्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!