जुमा की नमाज में की गई विशेष दुआ,अहमदाबाद पीड़ितों और भीषड़ गर्मी से राहत के लिए दुआ
लखनऊ ऐशबाग स्थित इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में विशेष दुआ की गई। जुमा की नमाज में ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महिला ने दुआ किया। अहमदाबाद प्लेन हादसे में मृतकों और उनके परिजनों के लिए मौलाना ने दुआ किया। इसके अलावा भीषण गर्मी से राहत के लिए बारिश की दुआ किया। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि विगत कई दिनों से भीषण गर्मी हो रही है। जिससे राहत के लिए जामा मस्जिद ईदगाह में नमाज में खास दुआ किया गया। गर्मी से राहत के लिए बारिश और मानसून के आगाज की दुआ मांगी। मौलाना ने कहा कि सूरज की तपिश और गर्मी से लोग बेचौन और परेशान हैं। इसका सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पढ़ रहा है। बढ़ती गर्मी की वजह से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है अस्पतालों में लंबी लाइन लग गई हैं। बारिश शुरू हो जाती है तो जल्द ही आम आदमी के साथ जानवरों को भी इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयरप्लेन हादसे पर मौलाना खालिद रशीद ने अफसोस जताया। मौलाना ने कहा कि अहमदाबाद का प्लेन क्रैश हादसा बेहद दर्दनाक है। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनके लिए दुआ करते हैं। परिजनों के साथ पूरी हमदर्दी हैं। दुआ है कि मृतकों के घर वालों को ऊपर वाला सब्र दे। इसके साथ ही मौलाना ने कहा कि इस हादसे के पीछे जो भी कारण हो भविष्य में दोबारा ऐसा ना हो इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।



