दहेज की मांग व प्रताणना को लेकर महिला ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराया मुकदमा
✍️शिवकुमार मिश्रा
लखनऊ। नगराम के भौरा खुर्द गांव निवासी द्वारिका की लड़की संगीता द्वारा अपने ससुराली जन दूल्हापुर हुसेनाबाद गांव निवासी पति सास व ससुर के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
नगराम के भौरा खुर्द गांव में द्वारिका गांव निवासी द्वारिका की लड़की संगीता द्वारा नगराम थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार चार मार्च 2016 में उसकी शादी दूल्हा पुर हुसेनाबाद गांव निवासी अंबिका के लड़के सुनील के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी । शादी में पिता द्वारा सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर विदा किया गया था । फिर भी ससुराली जन संतुष्ट नहीं थे। शादी के करीब छ: सात माह बाद से ही पति सुनील सास छबीला व ससुर अंबिका आए दिन फर्जी आरोप लगाकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर गंदी गंदी गालियां देकर घर से लगे । वह घर में किसी तरह गुजर बसर कर रही थी। इस बीच उसके दो बच्चे आयुष व लविश हुए जिनकी उम्र करीब आठ व चार साल है। दिनांक 22/11/2016 को घरेलू बातों को लेकर उपरोक्त लोगों ने सोने की चेन अंगूठी व 50 हजार रुपए नगद मांग को लेकर गंदी गंदी गालियां देकर लात घूसों से मारा पीटा था। जिसकी शिकायत उसने 22/11/16 को नगराम थाने पर की थी। जिस पर 24/11/16 को दोनों पक्षों में एक सुलहनामा हुआ था। सुलहनामा के बाद से वह ससुराल में ही रह रही है। ससुराली जनों द्वारा की गई मारपीट की शिकायत 30/10/23 को नगराम थाने पर दिया था। जिसके बाद उसका पति चोरी छिपे दूसरी महिला घर में लाकर करीब दो माह तक रखा । उसके बाद पति व ससुर ने उसके बच्चे लेकर घर से भगा दिया। पति दूसरी बीबी व बच्चे लेकर सूरत चला गया। जिसकी शिकायत करने पर। 13/10/24 को नगराम पुलिस द्वारा एक सुलह समझौता पति से कराया गया था जिसके बाद पुलिस उसे लेकर ससुराल गई और विपक्षी गणों से एक कमरा दिलवाया तब से ससुराल में ही रह रही है। इस बीच पति द्वारा खाना खर्चा व देखभाल नहीं की जा रही ना ही कोई सुध ली जा रही तथा उसके सास ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़िता द्वारा बुधवार के दिन दी गई तहरीर पर दूल्हा पुर हुसेनाबाद गांव निवासी ससुराली जन में पति सुनील सास छबीला व ससुर अंबिका प्रसाद के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज सहित सहित दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।

