✍️शिवकुमार मिश्रा

लखनऊ,/ गोसाईं गंज विकास खंड गोसाईं गंज लखनऊ के ब्लाक अध्यक्ष
विनय वर्मा ( डिम्पल )एडवोकेट ने अपने समस्त ग्राम सभा के प्रधानों व भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बैजनाथ रावत अध्यक्ष ( अनुसूचित जनजाति आयोग ) उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान ड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें कुल 242 लोगों की संख्या थी भारत के 169 यात्री, ब्रिटिश के 53,पुर्तगाली 7, कनाडाई 1,क्रूमेम्बर 12 , विमान रियासी इलाके में गिरने के कारण वहां पर भी काफी नुकसान हुआ है इस असहनीय दुःख की घड़ी में सबसे पहले राज कुमार वर्मा प्रवक्ता भाजपा ने विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की उसके बाद बैजनाथ रावत अध्यक्ष( अनुसूचित जनजाति आयोग ) उत्तर प्रदेश ने दुःख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए ब्लाक अध्यक्ष गोसाईं गंज विनय वर्मा ( डिम्पल ) से संवेदना व्यक्त करने के लिए कहा – ब्लाक अध्यक्ष विनय वर्मा ( डिम्पल ) एडवोकेट ने अपनी सम्वेदना में मारे गए लोगों के प्रति ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा असहनीय दुःख की घड़ी में इनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे उसके बाद कैंडल मार्च निकालकर वापस शहीद स्मारक पर आ कर 2 मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी तथा ओम् शांति ओम् कहने के बाद सभा का समापन किया गया उपरोक्त कार्यक्रम में समस्त ग्राम सभा प्रधान एवं भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया मैं शिव कुमार मिश्रा व्यूरो चीफ़ लखनऊ ज़ोन समाचार इंडिया ए टू जेड से उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।



