Uncategorized

दनकौर में अतिक्रमण पर कार्रवाई,दुकानदारों को 2 दिन का अल्टीमेटम

ग्रेटर नोएडा के दनकौर नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि कस्बे में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने सामान रखकर सड़क पर कब्जा कर लिया था। टीन का बाजार, लंबा गलियारा, बिहारीलाल और दीनदयाल चौराहा जैसे प्रमुख मार्गों पर इस अवैध अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही थी। अतिक्रमण से सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल की एंबुलेंस को हो रही थी। मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस जाती थी। इससे मरीजों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अधिकारी ने कहा कि लोगों की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। अगर दुकानदार दो दिन में अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!