Uncategorized

महापौर सुषमा खर्कवाल- की मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट,,

नगर निगम लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर महापौर ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों एवं लखनऊ के समग्र विकास से जुड़ी पहलों को समाहित करते हुए एक विशेष बुकलेट मुख्यमंत्री को भेंट कर उनका मार्गदर्शन लिया। महापौर ने शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों ,जैसे सड़क विस्तार, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी, मार्गप्रकाश व्यवस्था, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और हरित क्षेत्रों के संरक्षण ,के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर की कार्यशैली की सराहना करते हुए नगर निगम द्वारा लखनऊ को स्मार्ट, स्वच्छ और संरचित बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान दोनों के बीच लखनऊ के भविष्य को लेकर गंभीर और सकारात्मक संवाद भी हुआ। महापौर ने शहरवासियों के हित में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, ट्रैफिक सुधार, इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन, और वार्ड स्तरीय विकास पर भी मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने लखनऊ को उत्तर भारत का रोल मॉडल शहर बनाने की दिशा में नगर निगम को निरंतर तत्पर रहने की सलाह दी। महापौर खर्कवाल ने इस मुलाकात को “दिशा-दर्शक और प्रेरणास्पद” बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन निश्चित ही हमें और अधिक ऊर्जा और संकल्प के साथ काम करने की प्रेरणा देगा। लखनऊ के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में यह संवाद मील का पत्थर सिद्ध होगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!