Uncategorized

अखिलेश बोले, मैंने लंदन स्टाइल में योगी को मुबारकबाद दी,नए डीजीपी अच्छे लग रहे

लखनऊ : मैंने सीएम योगी को लंदन स्टाइल में जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। मैं व्यक्ति को मुबारकबाद दे रहा हूं। सौहार्दपूर्ण कहने में क्या परेशानी है? पद को मुबारकबाद नहीं दी जा सकती।यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कही। वह 4 जून को ही लंदन से लौटे हैं। इसके बाद आज लखनऊ में सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा नए डीजीपी तो अच्छे लग रहे हैं। देखते हैं, जो बुना हुआ जाल है उसे तोड़ने में कितना सफल होते हैं। उन्होंने कहा अब्बास की विधायकी सरकार ने जान-बूझकर ली है। अयोध्या में प्रसाद घोटाले पर कहा कि मत बुलवाओ… जो उनके हाथ में है, उसी में घोटाले कर रहे हैं। उत्तराखंड वाला पैसा किसका था, पता चला आज तक? एक बहुत अच्छा अधिकारी था, जिसे अंडरग्राउंड होना पड़ा। सपा प्रमुख ने कहा कुछ लोग हमारे साथ मिलकर चुनाव जीते थे, उनको खोखा मिल गया तो उन्होंने लायल्टी बदल ली। भाजपा के सहयोगी संजय निषाद अब कहीं और जाना चाह रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर के सवाल पर अखिलेश ने कहा क्या आपको उनके बारे में नहीं पता? अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को दुर्गंध से प्रेम है। वे लगातार हम पर आरोप लगाते रहते हैं। जब हम सच बोलते हैं तो आरोप लगाने लगते हैं। मैं चुनौती देता हूं कि भाजपा के लोग बिना मास्क लगाए गोमती नदी में चलकर दिखाएं। रिवर फ्रंट को खराब करने का सारा काम भाजपा ने किया है। सुना है फव्वारा चोरी हो गया, चोर बाहर से नहीं बल्कि अंदरूनी हैं। 1090 की तारीफ हो रही है। ये योजना भी समाजवादी की ही लाई हुई है। सपा ने अच्छे काम किए हुए हैं, सरकार सबकुछ बिगाड़ने में लगी हुई है। सपा प्रमुख ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज ने कई बड़े मुकाबले किए और बड़े जोखिम उठाए। जो म्यूजियम आधा अधूरा पड़ा है, उस म्यूजियम को दुनिया के माने जाने आर्किटेक्ट से हम पूरा करवाएंगे। देश के सबसे बेहतरीन रिवर फ्रंट पर शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा सोने के सिंहासन पर स्थापित की जाएगी। लखनऊ की घटना पर अखिलेश यादव ने कहा कि जिसका नारा जीरो टालरेंस था वही जीरो हो गया है। अखिलेश यादव ने कहा अब्बास अंसारी की सदस्यता सरकार ने जानबूझ कर ली गई है। अगर इन्हीं स्टेटमेंट पर कार्रवाई हो रही है तो यह देखना चाहिए कि सरकार के लोग क्या बोल रहे हैं। जो लोग डीएनए पूछ रहे हैं उनकी सदस्यता क्यों नहीं ले रहे हैं, जज लोग जाति के आधार पर फैसला दे रहे हैं। कुछ लोगों को फैसला कराने के लिए पोस्ट कराए जाते हैं। भाजपा के लोगों की सदस्यता क्यों नहीं जा रही है। सपा प्रमुख ने कहा जातीय जनगणना 2027 में पीडीए की सरकार में होगी, तभी सही तरीके से होगी। भाजपा वाले ठीक से जातीय जनगणना नहीं करवा पाएंगे। शिक्षा मित्रों को भी सपा ही न्याय देगी। बुनियादी सवालों पर बहस नहीं करनी है। बड़े पैमाने पर छात्र नौकरी को लेकर धरने पर बैठे हैं, एड निकला और डिलीट हो गया। पेपर लीक की सिल्वर जुबली मन रही है। कोई कल्पना कर सकता है? कितने लोग प्रभावित होंगे। जानबूझ कर बहस छेड़ना चाहते हैं। अभी कम हो रहा है, आगे देखिए क्या होता है। विधानसभा में हेडगेवार की तस्वीर पर अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अपने नेताओं और महापुरुषों के लिए भी कोई काम नहीं किया है। उदाहरण के लिए लोक भवन में भाजपा ने प्रतिमा लगा दी, कैंसर इंस्टीट्यूट जहां गरीबों को फ्री इलाज मिलता वर्ल्ड क्लास इंफ्रा के साथ कैंसर इंस्टीट्यूट बनी उसमें भी प्रतिमा लगा दी। इकाना स्टेडियम का नाम बदल रहे हैं। एक्सप्रेस-वे पर सपा के लोगों के नाम नहीं हैं, शौचालय के लिए उतरेंगे वहां भाजपा के लोगों का नाम दिख जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। पंचायत चुनाव के लिए हमारे कार्यकर्ता तैयार रहेंगे। अपने कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूं कि भाजपा षडयंत्र कर सकती है, कहां डिस्टर्ब करना है, उसके लिए हम लोग तैयार हैं। गेहूं प्रावइेट लोगों को खरीदवा दिया। हर व्यवस्था खराब कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!