Uncategorized

67 यूपी एनसीसी बटालियन का वार्षिक निरीक्षण सफलता पूर्वक संपन्न

लखनऊ एनसीसी के ग्रुप कमाण्डर बिग्रेडियर पुनीत श्रीवास्तव वीएसएम ने बुधवार को 67 यूपी बटालियन एनसीसी का वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण किया। बटालियन में आते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद सीओ कर्नल पुनीत श्रीवास्तव के साथ उन्होंने बटालियन का दौरा किया। जी ब्रांच, क्यू ब्रांच, एकाउंट ब्रांच के डाक्यूमेंट्स, स्टोर और कोत का निरीक्षण किया। ग्रुप कमाण्डर ने बताया कि यह वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण है जिसके तहत सभी बटालियन का निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने कहा कि 67 बटालियन एनसीसी उत्तर प्रदेश की एक प्रतिष्ठित बटालियन है और हर बार की तरह इस बार भी निरीक्षण में सभी चीजें मुस्तैद पाई गई। निरीक्षण से संतुष्टि जताते हुए उन्होंने कहा कि घ्गार्ड ऑफ आनर, बटालियन ब्रीफिंग, स्टोर्स, क्लास रूम, रजिस्टर्स इत्यादि सभी चीजें फिट एंड फाइन दिखाई दी हैं। सीओ कर्नल पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि वार्षिक प्रशासनिक निरीक्षण के लिए पर्याप्त तैयारियां की गई है और 67 बटालियन सदैव किसी भी टास्क के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण एक यूनिट की फिटनेस चेक करता है कि वह बटालियन ऑपरेशनल वैल्यूज के लिए कितना तैयार है। ग्रुप कमाण्डर ने 67 यूपी बटालियन के पीआई स्टाफ, एएनओ, सीटीओ और सिविल स्टाफ से भी बातचीत कर बटालियन की जानकारी ली। पूरे आयोजन में ट्रेनिंग टीम हवलदार आनंद प्रताप और हवलदार श्याम बाबू एवं समस्त पीआई स्टाफ ने कड़ी मेहनत की। ग्रुप कमाण्डर ने मेजर केके शुक्ला एएनओ एसजेएनएम पीजी कॉलेज, कैप्टन आरके त्रिपाठी, एएनओ बीएसएनवीआईसी, सीटीओ विशाखा, एसआरएमसीईएम तथा सीटीओ पूजा सेंट पॉल इंटर कॉलेज से भी बातचीत करके बटालियन की कार्यशैली पर चर्चा की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर रंजीत कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ सुबेदार जितेन्द्र गुप्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!