ट्रैफिक सिग्नल पर कार छोड़ बीयर लेने गया शख्स, नोएडा पुलिस ने ठोका ₹2500 का चालान

नोएडा, में बीयर पीने का ऐसा चस्का लगा कि एक युवक ने ट्रैफिक सिग्नल की परवाह भी नहीं की। सिग्नल पर कार खड़ी करके वो बीयर लेने दुकान पर चला गया। इस बीच सिग्नल ग्रीन हो गया। सड़क पर जाम लग गया। लोग हॉर्न देते रहे लेकिन साहब बीयर की खरीदी में व्यस्त रहे। वहीं कार के पीछे एक दूसरे वाहन चालक ने इसका वीडियो बनाया और एक्स पर पुलिस को टैग करके कार्यवाही की मांग की। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो और कार नंबर के आधार पर 2500 रुपए का चालान किया। ये पूरा मामला सेक्टर-41 आगाह पुर रेड लाइट का है। पुलिस अब कार नंबर की आधार पर कार की तलाश कर रही है। नोएडा में ट्रैफिक सिग्नल यातायात को व्यवस्थित और सुचारु रूप से यातायात को संचालित करने के लिए लगाए गए है। लेकिन इस तरह से लोग यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे है। इसका खामियाजा पीछे खड़े वाहनों को उठाना पड़ रहा है। बता दे नोएडा में स्टंट और अन्य तरीके के वीडियो वायरल होते है। लेकिन कार खड़ी कर बीयर लेने का ये वीडियो पहली बार वायरल हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि यातायात नियमों का पालन करे। ताकि सड़क दुर्घटना और जाम से वाहन चालकों को राहत मिल सके।



