धर्मयूपी

बड़े मंगल पर नवयुग महाविद्यालय में गूंजा सुंदरकांड, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ के प्रांगण मे ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल को संगीतमय सुंदरकांडपाठ एवं भंडारा का आयोजन किया गया। यह आयोजन अहिल्याबाई होल्कर सांस्कृतिक क्लब नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेंद्र नगर लखनऊ केद्वारा नवयुग कन्या महाविद्यालय के संस्थापक बाबू दीनदयाल की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। इस क्लब की संयोजिका प्रोफेसर मंजुला यादव एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक विजय दयाल एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय द्वारा हनुमान जी एवं बाबू दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन गौरी गणेश के पूजन से किया गया। इसके पश्चात नवयुग परिवार के सभी सदस्यों द्वारा पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया। ष्कवन सो काज कठिन जग माहीं जो नहि होत इस चौपाई के संपुष्ट से सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ किया गया। कार्यक्रम के अंत में हनुमान चालीसा एवं भजन का भी सुमधुर गान किया गया। मंडली प्रमुख पुराण प्रवाचक आचार्य अनुराग बाजपेई एवं उनकी टीम के द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। उनके द्वारा समय समय पर विशेष संबद्ध प्रसंगों की व्याख्या भी की गई जैसे अशोक वृक्ष के प्रसंग में पर्यावरण संरक्षण की ओर सबका ध्यान आकृष्ट किये।इस अवसर पर महाविद्यालय सभी सम्मानित प्रवक्ताएं शोध छात्र- छात्राएं तथा महाविद्यालय की सभी छात्राएं एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। ए. पी सेन महाविद्यालय से डॉक्टर ऊषा पाठक, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज बाराबंकी से डॉक्टर अर्चना सिंह, लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्रा जी पट्टी महाविद्यालय प्रतापगढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश पांडे प्रसिद्ध अधिवक्ता हेमंत उपाध्याय, अनीता वाजपेयी,क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी आशुतोष श्रीवास्तव,पी के घोष, प्रोफेसर सिद्धार्थ सिंह, विशाल शुक्ल, डॉ प्रवीण मिश्रा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!