दुनिया

US उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस ने बताया भावुक क्षण”भारत में PM मोदी से मिलते ही बच्चों ने कहा- ‘ये तो हमारे दादा हैं’

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने अप्रैल की अपनी भारत यात्रा को बेहद यादगार बताया और इसे ‘जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव’ करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके तीनों बच्चे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘दादा’ मानने लगे। उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने अप्रैल में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की थी और उनके साथ पत्नी उषा वेंस और उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी थे। उषा वेंस ने सोमवार को यहां अमेरिका-भारत सामरिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) नेतृत्व शिखर सम्मेलन के आठवें सत्र में बातचीत के दौरान भारत यात्रा को याद करते हुए कहा ‘‘यह वास्तव में हमारे लिए यादगार यात्रा रही।”

वेंस दंपति 21 से 24 अप्रैल तक भारत में था और जयपुर तथा आगरा की यात्रा से पहले उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। उषा वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात ‘‘वाकई बहुत खास रही।” उषा वेंस ने कहा, ‘‘हमें उनसे पहले भी मिलने का मौका मिला था।” उन्होंने कहा कि पेरिस में यात्रा के दौरान बच्चों की नींद पूरी नहीं हुई थी। वे उनींदे से थे और जब उन्होंने प्रधानमंत्री को देखा तो उनके सफेद बाल और सफेद दाढ़ी देखकर उन्हें तुरंत मान लिया कि ये उनके बाबा (दादा जी) हैं। और इस तरह वे उनसे तुरंत घुलमिल गए। उषा वेंस ने कहा, ‘‘वे (बच्चे) उनसे (मोदी से) बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने (मोदी ने) उस दिन हमारे पांच साल के बेटे को जन्मदिन का तोहफा दिया। उसके बाद तो उन्होंने बच्चों के दिल में खास जगह बना ली ।” वेंस और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फरवरी में ‘एआई एक्शन समिट’ के दौरान फ्रांस में मुलाकात हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!