यूपीराजनीति

सपा महिला कार्यकर्ताओं का हंगामा

Anti Corruption News Views लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन। हाथों में डफली और बैनर लेकर प्रदर्शन करने पहुंची सपा महिला कार्यकत्रियों ने जमकर विरोध और नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और सादी वर्दी में भी महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। प्रदर्शन करने पहुंची महिलाएं हाथ में बैनर लिए थी जिसपर लिखा था बीजेपी नेताओं से बहन बचाव बेटी बचाओ मैनपुरी अश्लील वीडियो। महिलाओं ने नारा लगाया बलात्कार के मामलों में यूपी सबसे आगे है ,एनसीआरबी कहती है रेप में यूपी सबसे आगे है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं और पुलिस के बीच में जमकर धक्का मुक्की हुई। प्रदर्शन कार्यों को हिरासत लेने में पुलिस को काफी संघर्ष करना पड़ा। प्रदर्शन कर रही सपा नेत्री समयून खान ने कहा कि महिला अपराध में यूपी नंबर वन हो गया है। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिला अपराध में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। प्रतिदिन महिलाओं के साथ रेप , हत्या जैसी खबरें सामने आ रही है। मिजोरम में महिलाओं को नग्न करके सड़कों पर घुमाया गया। भाजपा के नेताओं को शर्म नहीं आती है यह लोग झूठे वादे और आंकड़े पेश करते हैं। समयून खान ने कहा कि यूपी में रेप आम बात हो गई है। आए दिन दलित महिलाओं के साथ बलात्कार होता है। 6 वर्ष की मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। यहां पर सिर्फ कागजों में कानून व्यवस्था सुगम है। उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। पुलिस जितना विपक्ष की महिलाओं को प्रदर्शन से रोकने के लिए संघर्ष कर रही है उतना अपराध को रोकने के लिए प्रयास करें तो महिलाएं सुरक्षित हो जाएं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के ऊपर अभद्रता करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!