यूपी

बकरीद की तैयारियां,एआईएमआईएम ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Anti Corruption News Views बांदा । जिले में आल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में 7 जून को मनाए जाने वाले ईदुज्जुहा (बकरीद) की तैयारियों को लेकर विभिन्न मांगें रखी गई हैं। संगठन ने बताया कि ईदगाह और मस्जिदों में सामूहिक नमाज के बाद पशुओं की कुर्बानी होगी। कुर्बानी की रस्म तीन दिन तक चलेगी। जनपद में कई स्थानों पर सामूहिक रूप से बड़े पशुओं की कुर्बानी की परंपरा है।एआईएमआईएम ने नमाज स्थलों के आसपास सफाई और पानी की व्यवस्था की मांग की है। साथ ही आवारा जानवरों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। नमाज स्थलों और सामूहिक कुर्बानी वाले स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी मांगी गई है। नगर पालिका से कुर्बानी स्थलों की सफाई के लिए तीन दिन तक विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है। त्योहार की पूर्व संध्या से अगले दिन तक शहर और मुस्लिम इलाकों में नियमित जलापूर्ति की मांग की गई है। साथ ही बिजली आपूर्ति और सुबह-शाम सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!