क्राइमटॉप न्यूज़देश

मदरसे की शर्मनाक घटना: पढ़ाई के बहाने बुलाकर 15 वर्षीय छात्रा से रे*प… आरोपी मौलवी गिरफ्तार

Anti Corruption News Views : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक बहुत ही गंभीर मामला सामने आया है। जहां पर एक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक मदरसे में हुई, जहां पर पढ़ाने वाले एक शिक्षक (मौलवी) ने लड़की के साथ गलत काम किया। इस खबर की एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार को हुई। पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय लड़की को पढ़ाने के बहाने मदरसे में लाया गया था। फिर आरोपी शिक्षक, जिसका नाम सद्दाम हुसैन है ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसके बाद, पुलिस ने आरोपी को नई मंडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी रूपाली राव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी ने उसे पढ़ाने के नाम पर मदरसे में लाया और फिर उसके साथ गलत काम किया। यह मामला बहुत ही संवेदनशील है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!