टॉप न्यूज़देश

2, 3, 4 और 5 जून तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,

Anti Corruption News Views

भारत में मौसम इन दिनों असामान्य चाल से चल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तय समय से पहले दस्तक दी, लेकिन महाराष्ट्र पहुंचते ही इसकी रफ्तार थम गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बंगाल की खाड़ी की अनुकूल स्थितियों के चलते मानसून ने शुरुआत में तेज़ी दिखाई थी, लेकिन अब वह परिस्थितियां कमजोर पड़ने लगी हैं, जिससे मानसून मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पटना और पुरी जैसे इलाकों के आसपास अटका हुआ है।

पूर्वोत्तर भारत में लगातार भारी बारिश और बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और असम में 78,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रेल सेवाएं ठप हो गई हैं और राहत कार्य जोरों पर हैं। मणिपुर में हालात को काबू में लाने के लिए सेना और असम राइफल्स ने ‘ऑपरेशन जल राहत 2’ शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!