विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया –
✍️शिव कुमार मिश्रा

लखनऊ, अमेठी विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा श्री राम जानकी मंदिर अमेठी के भीतर त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री राजेश हिन्दू व विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला संयोजक विश्वास मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह,आयुष सिंह, विपिन सक्सेना, शिव कुमार मिश्रा रहे उपरोक्त कार्यक्रम में
अमेठी क्षेत्र के विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्हें देश व समाज की मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्दोष हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार से अवगत कराया गया और * जाति पाति की करो विदाई, हिन्दू -हिन्दू भाई -भाई * का नारा दिया गया
उपरोक्त कार्यक्रम में
सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिले से पधारे सभी
पदाधिकारियों ने त्रिशूल व पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा सनातन संस्कृति धर्म की रक्षा करने हेतु अपने प्राणों की ना परवाह करते हुए देश व समाज की सेवा करें
उपरोक्त कार्यक्रम में
सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि त्रिशूल का प्रयोग संकट के समय जब प्राणों पर आ जाये तभी करना है यह केवल देश व समाज
की सुरक्षा -व्यवस्था के साथ -साथ अपनी सुरक्षा के लिए है कार्यक्रम के अंत में जय श्री राम
व भारत माता की जय हो के नारों से श्री राम जानकी मंदिर का प्रांगण गूंज उठा उपरोक्त कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों के साथ -साथ सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

