Uncategorized
पुलिस विभाग में तबादले: ममता रानी चौधरी मध्य जोन की नई अधिकारी, विनीत सिंह बने मलिहाबाद के एसीपी

राजधानी लखनऊ में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, तीन राजपत्रित अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) ममता रानी चौधरी को लखनऊ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य बनाया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) विनीत सिंह, जो अभी तक लखनऊ में तैनात थे, को अब मलिहाबाद की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर अंकित कुमार को लखनऊ से यातायात शाखा में भेजा गया है। तबादला सूची में ममता रानी चौधरी अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य बनाई गईं। विनीत सिंह सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त, मलिहाबाद बनाए गए। अंकित कुमार सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात बनाए गए।



