अहिल्या बाई होलकर की 300 जन्मशताब्दी कार्यक्रम हुआ आयोजित. पूर्व भाजपा विधायक बक्शी का तालाब अबिनाश त्रिवेदी बोले – महिला सशक्तिकरण और लोकहित में समर्पित था जीवन.
✍️शिव कुमार मिश्रा

लखनऊ, नगर पंचायत गोसाईं गंज
कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा की अध्यक्षता में अहिल्या बाई होलकर 300 जन्मशताब्दी कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा विधायक बक्शी का तालाब अबिनाश त्रिवेदी रहे। पूर्व विधायक का नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा ने अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाकर
भव्य स्वागत किया अबिनाश त्रिवेदी ने अपने सम्बोधन में अहिल्या बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन बहुत ही संघर्षशील और बलशाली होने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और लोकहित में सारा जीवन समर्पित था उन्होंने अनेकों मंदिरों के साथ-साथ
सनातन हिन्दू धर्म की अपने प्राणों की ना परवाह करते हुए
रक्षा की उनके बताए गए दिशा-निर्देशों पर हमारे समाज की भावी पीढ़ी की महिलाएं चलकर अपने देश व राष्ट्र
को विकास के रास्ते पर पहुंचा कर अपना नाम रोशन कर देश और समाज में कर्नल सोफिया की तरह सर्वोपरि राष्ट्र की ओर अपना जीवन समर्पित करके विश्व में अपना नाम रोशन करें उपरोक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंडल अध्यक्ष
दिनेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव
नाथ गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री राजेश हिन्दू, विपिन सक्सेना वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता,
अरविंद गुप्ता भाजपा पार्षद,सरला वर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा,क्रष्णा भार्गव महिला कार्यकर्ता,हरिहर यादव सभासद,
बब्लू राजपूत सभासद ,सोनी कनौजिया सभासद,
शैलेश वर्मा विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल धर्म प्रचारक,
अधिशासी अधिकारी राम जनक तिवारी, लिपिक संजय सिंह,
मुस्कान परवीन नगर पंचायत, धर्मेंद्र वर्मा नगर पंचायत,
कमल रस्तोगी नगर पंचायत सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


