तेज आंधी व बारिश से मोहनलालगंज, निगोहां व नगराम के सैकड़ो गांवो की विद्युत आपूर्ति हुयी ठप्प

मोहनलालगंज।निगोहां क्षेत्र में बुधवार की देर रात आयी तेज आंधी के साथ हुई बारिश से विद्युत सप्लाई पुरी तरह ठप्प हो गयी। सबस्टेशन की 33 के वी लाइन ब्रेकडाउन होने से निगोहा सबस्टेशन से जुड़े लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं सहित लगभग 50 हजार आबादी को नौ घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा।अवर अभियंता विजय शर्मा ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात बारिश व तेज हवाओ के चलने के कारण निगोहां विधुत सबस्टेशन की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से सबस्टेशन ठप हो गया जिसके चलते उपभोक्ताओं को असुविधा हुई इस दौरान लेसा की टीम के द्वारा निगोहा से बछरावां तक पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट ठीक कराया गया तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। 4 अन्य फीडरों की आपूर्ति एल टी लाइनों पर पेड़ टूटकर गिरने से बाधित रही।लेसा की टीम मरमत में जुटी है। निगोहां के भीतरी भाग में एल टी लाइन के दो पोल व निगोहा कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड स्थित बैरीसालपुर तिराहे पर एक पोल टूटने से इसके अलावा हाईटेंशन लाइन जो कि बछरावां से निगोहां आने वाली हाईटेंशन लाइन पर की कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिरने से सप्लाई बाधित हुयी। पुरहिया दयालपुर, मस्तीपुर,रघुनाथखेड़ फीडरो पर पेट्रोलिंग व मरम्मत का कार्य चल रहा है शाम तक सभी फीडर की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।तेज आंधी व बारिश के चलते मोहनलालगंज क्षेत्र के कनकहा,समेसी समेत सैकड़ो गांवो की बुद्ववार की रात एक बजे ठप्प हुयी विद्युत सप्लाई गुरूवार की शाम तक चालू नही हो सकी।





