टॉप न्यूज़बॉलीवुड

क्या शाहरुख और सलमान की दोस्ती सिर्फ दिखावा है? सलीम खान का पुराना बयान वायरल

क्या शाहरुख और सलमान की दोस्ती सिर्फ दिखावा है? सलीम खान का पुराना बयान वायरल

बॉलीवुड में कई सितारों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं, लेकिन शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हुई लड़ाई जितनी चर्चा में रही, उतनी शायद ही कोई और रही हो. दोनों कभी बेहद अच्छे दोस्त थे, लेकिन उनका झगड़ा इतने बड़े लेवल पर सामने आया कि सालों तक इंडस्ट्री में इसकी चर्चा होती रही.

इस पूरे विवाद पर सालों पहले सलीम खान ने लेहरेन रेट्रो से खुलकर बात की थी. उन्होंने रिश्तों और प्यार को लेकर अपनी सोच जाहिर करते हुए कहा कि लोगों के बीच मतभेद होना आम बात है, लेकिन प्यार फिर भी बना रह सकता है. उन्होंने कहा, “आप अलग-अलग सोच रखने वाले लोगों से भी प्यार कर सकते हैं. मेरे और सलमान खान के बीच सोच में पचास से ज्यादा अंतर होंगे, लेकिन मैं उससे प्यार करता हूं. मेरी पत्नी और मेरे बीच भी कई अंतर हैं, लेकिन मैं उनसे भी उतना ही प्यार करता हूं.”
इसके बाद उन्होंने उस सवाल पर बात की, जो हर कोई उनके बेटे और शाहरुख खान के रिश्ते को लेकर पूछ रहा था. उन्होंने कहा, “सब कह रहे हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान की लड़ाई हो गई है. 18 साल पुरानी दोस्ती… लेकिन कैसी दोस्ती? क्या दो राइवल्स के बीच दोस्ती हो सकती है? उनके बीच सिर्फ शिष्टाचार हो सकता है- जैसे मिलते वक्त ‘हैलो, कैसे हो भाई?’, ‘क्या कर रहे हो?’, ‘हैप्पी बर्थडे’, या ‘फिल्म हिट होने पर बधाई’.” आगे उन्होंने कहा, “क्या यह संभव है कि दो राइवल्स के बीच सच्ची मोहब्बत या दोस्ती हो? रिश्ता तो असल में सिर्फ मोहब्बत का होता है. ये क्या संभव है कि दो राइवल्स के अंदर मोहब्बत हो सकती है, दोस्ती हो सकती है? रिश्ता सिर्फ मोहब्बत का होता है.”
16 जुलाई को दोनों सुपरस्टार्स के बीच झगड़ा हुआ था. ये झगड़ा कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान सलमान ने शाहरुख के शो ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’ को लेकर तंज कसा और उन्हें स्वार्थी बताया. वह इस बात से भी नाराज थे कि शाहरुख ने उनकी फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में कैमियो करने से मना कर दिया था, जबकि सलमान ने उनकी फिल्म ओम शांति ओम में कैमियो किया था. मामला तब और बढ़ गया जब ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर भी बातें हुई. बताया जाता है कि शाहरुख ने सलमान से उनके बारे में सम्मान के साथ बात करने को कहा. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. इस घटना के बाद दोनों के बीच करीब पांच साल तक बात बंद रही.

साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों के बीच अचानक सुलह हो गई. कहा जाता है कि शाहरुख, सलीम खान के पास बैठे थे और जैसे ही सलमान वहां पहुंचे, शाहरुख खड़े हो गए. इसके बाद दोनों ने गले मिलकर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी. इसके बाद से दोनों के बीच रिश्ते काफी बेहतर हो गए. सलमान ने शाहरुख की फिल्मों जीरो और पठान में कैमियो किया, वहीं शाहरुख उनकी फिल्म ट्यूबलाइट में नजर आए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!