टॉप न्यूज़दिल्ली NCR

मौसम का यूटर्न, जमकर बारिश, सीतापुर-बाराबंकी में गिरे ओले, 11 की मौत; इन जिलों में 14 डिग्री लुढ़का पारा

मौसम का यूटर्न, जमकर बारिश, सीतापुर-बाराबंकी में गिरे ओले, 11 की मौत; इन जिलों में 14 डिग्री लुढ़का पारा

यूपी में शनिवार सुबह भी मौसम बदला रहा। पिछले 24 घंटे से प्रदेश के 25 जिलों में रूक-रूक हो रही बारिश से तापमान में करीब 5°C की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान में 10.3°C गिरा। सुबह 7 बजे तापमान करीब 18°C रहा।

शुक्रवार को लखनऊ, ललितपुर, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी जमकर गिरे। ललितपुर में ओले सफेद चादर जैसे बिछ गए। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई।
इससे तापमान में औसतन 12.4 डिग्री के तापमान में सबसे ज्यादा 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हमीरपुर की कमी दर्ज की गई। बारिश से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के बीच हुए हादसों और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा और रविवार से मौसम सामान्य रहेगा। अवध क्षेत्र के बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी और सुल्तानपुर में तेज बारिश हुई। रायबरेली, अंबेडकरनगर और अयोध्या में हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। सीतापुर, गोंडा, अयोध्या और बाराबंकी में ओले गिरे। झांसी, ललितपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कन्नौज और सिद्धार्थनगर में भी ओले गिरे।

तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। पकी सरसों की फसल को भी भारी नुकसान हुआ। अलीगंज में तंबाकू की फसल को नुकसान पहुंचा। मैनपुरी में खेत में खोदाई के बाद रखे आलू के खराब होने की आशंका है। कई जिलों में आलू की खोदाई भी रुक गई है।

बारिश हुई। मुजफ्फरनगर, मेरठ और मुरादाबाद में तापमान 10 डिग्री से ज्यादा गिरा। अयोध्या और बुलंदशहर में प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। यहां अधिकारी अलर्ट मोड में रहें। डीएम फील्ड में जाकर फसलों के नुकसान का आकलन करें। मुआवजे के वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करें। भुगतान पारदर्शी हो ताकि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!