Uncategorized

नवरात्रि व ईद से पहले पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

✍️शिवकुमार मिश्रा

नवरात्रि व ईद से पहले पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

लखनऊ।  नवरात्रि और ईद पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने जोन दक्षिणी में संभ्रांत व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने की सख्त हिदायत भी दी।
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसमें आम जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करते हुए त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इस महत्वपूर्ण बैठक में साउथ जोन के सभी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!