Uncategorizedदिल्ली NCRदुनियादेश

राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर रखें जीरो टॉलरेंस’, सीएम योगी का त्योहारों और परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश

राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर रखें जीरो टॉलरेंस', सीएम योगी का त्योहारों और परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी धार्मिक कार्यक्रम के कारण आमजन को असुविधा न हो और समाज-विरोधी अथवा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।मुख्यमंत्री ने मंगलवार को आगामी पर्व-त्योहारों, यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।सीएम ने कहा कि आने वाले दिनों में कई बड़े आयोजन और त्योहार हैं। 13 मार्च को अलविदा की नमाज, 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 19 मार्च से चैत्र नवरात्र, जबकि 20 और 21 मार्च को ईद-उल-फितर प्रस्तावित है। ऐसे में कानून-व्यवस्था की दृष्टि से यह समय संवेदनशील है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआई भर्ती परीक्षा प्रदेश के 1090 केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित होगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के अन्य जिलों से आने की संभावना को देखते हुए प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन किया जाए ताकि कहीं भी जाम या अव्यवस्था की स्थिति न बने।साथ ही परीक्षा से पहले सभी जिलों में व्यवस्थाओं का रिहर्सल करने और प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर पीआरवी-112 की गाड़ी तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के दौरान प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इनमें देवीपाटन मंदिर (बलरामपुर), शाकुंभरी देवी (सहारनपुर), मां विंध्यवासिनी धाम (मिर्जापुर) और ललिता देवी मंदिर (सीतापुर) प्रमुख हैं।इसके अलावा अयोध्या में 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर देशभर से श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा, सुगम दर्शन, पेयजल, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नवरात्र के दौरान शहरों और गांवों में मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!