टॉप न्यूज़यूपीराजनीति

‘जब जाएंगे भाजपाई, तब जाएगी महंगाई’, सिलेंडर के दाम बढ़ने पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

सपा प्रमुख व UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस में केंद्र और प्रदेश सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए. उनके बयान कई मुद्दों पर तीखे थे. महंगाई, कानून-व्यवस्था, चुनाव आयोग, विदेश नीति, सांप्रदायिक राजनीति से लेकर बीजेपी के अंदरूनी मसलों पर अखिलेश ने सरकार को जमकर घेरा.

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है. आज ही एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए गए, जबकि एक बार जो कीमत बढ़ती है, वह कम नहीं होती. उन्होंने महंगाई का कारण मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार बताया. गाड़ियों पर 50% तक बढ़े टैक्स को भी उन्होंने जनता पर बोझ बताया. इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, ‘जब जाएंगे भाजपाई, तब जाएगी महंगाई.’

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, यूपी में हर रोज गांजा पकड़ा जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि पुलिसवालों की मिलीभगत के सबूत भी सामने आ चुके हैं. अहम सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘सवाल ये नहीं कि गांजा पकड़ा जा रहा है, सवाल ये है कि ये गांजा जा कहां रहा है.’

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी वालों ने उनके खिलाफ एक गाना बनवाया है, जिसमें बंदूक दिखाई जा रही है. उन्होंने इसे अपनी पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताया. सपा प्रमुख ने कहा कि वे इसके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे. यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह मान लिया जाएगा कि यह गाना बीजेपी ने ही बनवाया.

अखिलेश ने कहा कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी सरकार की है. साथ ही विदेश नीति पर केंद्र पर हमला करते हुए कहा, ‘भारत की विदेश नीति भारत सरकार नहीं बल्कि दूसरे देश तय कर रहे हैं.’ उन्होंने रूस को भारत का पुराना दोस्त बताते हुए कहा कि भारत को रूस से रेगुलर तेल खरीदना चाहिए, और फैसले देशहित में करने चाहिए.

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग झूठा है. वे बोले, नन्दलाल का साइन किसने कराया, ये आयोग बताए. उनका आरोप है कि हर विधानसभा में वोट कटवाने की तैयारी की जा रही थी. बिधूना में सपा नगर अध्यक्ष के फर्ज़ी साइन कराकर नाम कटवाए जा रहे थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!