विश्वकर्मा समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दिलाया गया प्रशिक्षण –
✍️शिवकुमार मिश्रा
विश्वकर्मा समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दिलाया गया प्रशिक्षण –
महोबा। जनपद महोबा के विरासत पैलेस में
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत सिलाई के 18 बैच एवं ब्यूटीशियन के 2 बैच महोबा में प्रारंभ किए गए उक्त प्रशिक्षण का उद्घाटन नरेन्द्र कुशवाहा पार्षद महोबा द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र महोबा के उपायुक्त महेश चंद्र सरोज उपस्थित रहे उन्होंने अपने सम्बोधन में
बताया कि आप सभी बड़े सौभाग्यशाली हैं जो आप लोगों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित होने का अवसर मिला है प्रशिक्षण प्राप्त करके आप सभी लोग
अपने -अपने स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं सरकार के पास वर्तमान में नौकरियां नगडंय है यदि आपके अन्दर हुनर है तो निश्चित रूप से आप स्वयं और अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं मंडली ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र के प्राचार्य एस.पी.गोयल द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण से ही हुनर की पहचान होती है जिला ग्राम उद्योग कार्यालय महोबा से ग्राम उद्योग अधिकारी हीरालाल ने बताया कि आप सभी को रोजगार स्थापना के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी बैंकों के माध्यम से वित्तूशित कराया जाएगा।
उक्त अवसर पर सावधान इंडिया की सफीक ख़ान एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी एवं सम्मानित समाज के नागरिक उपस्थित रहे।



