टॉप न्यूज़दिल्ली NCR

शराब घोटाले में कोर्ट से ‘क्लीन चिट’ मिलने के बाद एक्शन मोड में केजरीवाल

शराब घोटाले में आरोप मुक्त होने के बाद का आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में आ गए हैं। जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी की जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने संबोधन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘देश में इस समय डर का माहौल है और उसके बावजूद जज साहब ने देश के हक़ में धाकड़ फैसला सुनाया, उसके लिए मैं जज साहब का शुक्रिया अदा करता हूं। जज साहब ने मोदी जी और भाजपा के झूठ पर तमाचा मारते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी बेईमान नहीं बल्कि कट्टर ईमानदार हैं। देश की जनता कांग्रेस से परेशान हो गई थी और लोगों ने बड़ी उम्मीदों से मोदी जी की सरकार बनाई थी। लेकिन कुछ नहीं सुधरा बल्कि और भी ज्यादा बर्बाद कर दिया है। पूरे देश में पेपर लीक हो रहे हैं और ये परीक्षा पर चर्चा की नौटंकी कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आईआईटी में मेरे बहुत अच्छे नंबर आए थे। मैं पढ़ाई में अच्छा था। अगर मैं चाहता तो अमेरिका जाकर पढ़ सकता था। मेरे कई दोस्त अमेरिका गए। लेकिन उस समय मेरे मन में एक ख्याल आया: हमारे देश की हालत बहुत खराब है। अगर हम सब पढ़े-लिखे लोग, आईआईटी और बड़े इंस्टीट्यूशन में पढ़कर अमेरिका चले गए, तो हमारे देश का ख्याल कौन रखेगा? हमारे देश को कौन ठीक करेगा? मैं अमेरिका नहीं गया। मैं इंडिया में ही रहा, मुझे नहीं पता कि प्राइम मिनिस्टर मोदी मुझसे क्यों नफरत करते हैं। प्राइम मिनिस्टर मोदी ने मेरे खिलाफ अनगिनत इंक्वायरी करवाईं। 10 साल में एक पैसा भी करप्शन का नहीं मिला। अगर दिल्ली सरकार का कोई कॉन्ट्रैक्टर, कोई वेंडर खड़ा होकर कहे कि केजरीवाल ने पैसे मांगे, तो मैं पॉलिटिक्स छोड़ दूंगा।’

केजरीवाल ने कहा, ‘गुजरात में भाजपा की 30 साल से सरकार है लेकिन वहां का बहुत बुरा हाल है। पूरी दुनिया चांद पर पहुंच गई है लेकिन इनसे सड़कें नहीं बन पा रही हैं। इनसे देश के शहरों की सफाई नहीं हो पा रही, हवा जहरीली हो चुकी है। मोदी जी, विकसित भारत बाद में बना देना, पहले रहने लायक तो बना दीजिए।’

वहीं, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा, ‘हम सबने देखा है कि किस तरह से भाजपा ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र किया। किस तरह झूठे आरोप लगाए गए। बिना किसी सबूत को जेल में डाला गया। आज दिल्ली वाले भी इस अत्याचार के भुक्तभोगी हैं। 10,000 बस मार्शलों को नौकरी से निकाला गया। आज अरविंद केजरीवाल सब लोगों को संबोधित करेंगे कि अब समय आ गया है मोदी जी की तानाशाही और अमित शाह की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाने का।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!