
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को अमान्य घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक भारत पहुंचे। लटनिक ने दिल्ली में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी लंच किया।टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय तक खींचतान रही है। उस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बफादार अधिकारियों में से एक हॉवर्ड लुटनिक ने भारत को हल्के में आंकने की कोशिश की थी। पिछले साल अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक ने कहा था कि एक या दो महीने में इंडिया बातचीत की टेबल पर होगा और सॉरी कहेगा’। लेकिन अब वक्त और हालात पूरी तरह बदल गए हैं।
हॉवर्ड लुटनिक की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस फोटो में वह भारत में एक समारोह में इंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ फोटो में भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी हैं। भारत से माफी मंगवाने की गलतफहमी पालने वाले हॉवर्ड लुटनिक आज भारत की टेबल पर हैं।अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने पिछले साल एक बयान में कहा था, ‘भारत एक या दो महीने में बातचीत की मेज पर वापस आएगा और डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार समझौता करने की कोशिश करेगा।’ उन्होंने 50% टैरिफ लगाने की चेतावनी देते हुए भारत पर अमेरिकी बाजार के लिए ट्रेड डील की शर्तें पूरी करने का दबाव बनाया था। उन्होंने अनुमान जताया था कि भारत माफी मांगेगा और समझौता करेगा। लेकिन उनके अरमान पर अब पूरी तरह पानी फिर गया है।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई। गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मेजबानी की। हमारे बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी के विस्तार पर बेहद सार्थक चर्चा हुई।’




