बॉलीवुडयूपी

शादी के बाद इस आलीशान बंगले में रहेंगी रश्मिका मंदाना,

तस्वीरों में देखिए विजय के घर की झलक

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री के सफल एक्टर्स में जाने जाते हैं। दोनों अब तक कई हिट फिल्में कर चुके हैं। दोनोंं की नेटवर्थ भी 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की है। वहीं, विजय देवरकोंडा की बात करें, तो उनकी नेट वर्थ करीब 66 से 70 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।
खबरों का मजा आ रहा है, है ना? अगर आप ऐसी ही बॉलीवुड और वेब सीरीज की ताज़ा अपडेट्स सबसे पहले पाना चाहते हैं, तो अभी हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए और बेल आइकन दबाना मत भूलिए।
आइए देखते हैं रश्मिका शादी के बाद जिस घर में आएंगी, वो कैसा होगा।

डक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के जुबली हिल्स में लगभग 15 करोड़ रुपये का लग्जरी बंगला है। वे ज्यादातर वहीं अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। रश्मिका भी शादी के बाद इसी घर में रहेंगी।

विजय देवरकोंडा अक्सर त्योहारों में अपने परिवार के साथ पूजा-पाठ करते रहते हैं। साथ ही वे अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। इनमें वे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाते और परिवार के साथ खुश नजर आते हैं।

विजय के घर में एक गार्डन भी हैं, जहां वे अपने परिवार और भाई के साथ समय बिताते नजर आते हैं। इस गार्डन को देख हरे-भरे पेड़ों की हरियाली और सुकून का फील आता है। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे माता-पिता और भाई के साथ गार्डन में बैठकर चाय-नाश्ता करते नजर आ रहे हैं।

विजय के पास एक पेट डॉग भी है। ये हस्की है, जिसका नाम उन्होंने स्टॉर्म रखा है। वे अक्सर उसके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हैं, जिसमें वे उसके साथ इंजॉए करते नजर आते हैं। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि वे अपने पेट डॉग से बहुत प्यार करते हैं। यहां तक की उनके परिवार की लगभग हर पोस्ट में आपको स्टॉर्म नजर आएगा।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कई वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने साथ में कुछ फिल्में भी की है। शादी की तैयारियों के बीच यह जोड़ी न सिर्फ टॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी बन चुकी है, बल्कि युवा, सफल और प्रभावशाली स्टार कपल के रूप में भी अपनी अलग पहचान रखती है।
“वीडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। बेल आइकन जरूर दबाएं ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!