तृतीय सरांय गुदौली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, बछरावां इलेवन बनी विजेता –
✍️सुशील कुमार विश्वकर्मा
तृतीय सरांय गुदौली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, बछरावां इलेवन बनी विजेता –

लखनऊ। खंड विकास गोसाईं गंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरांय गुदौली स्थिति मिनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित तृतीय सरांय गुदौली क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच सम्पन्न हुआ, फाइनल मैच दीपक इलेवन और बछरावां इलेवन के बीच खेला गया,टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दीपक इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 93 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, लक्ष्य का पीछा करने उतरीनबछरावां इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र दो विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की ट्राफी पर कब्जा जमाया, बछरावां इलेवन क्रिकेट टीम को ब्लॉक प्रमुख गोसाईं गंज एडवोकेट विनय वर्मा ( डिम्पल ) की ओर से 51हजार रुपए की धनराशि और ट्राफी
देकर सम्मानित किया गया, खिलाड़ियों ने क्रिकेट टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि शानदार आयोजन रहा हम लोगों के लिए 2027 में भी हम अपनी क्रिकेट टीम के साथ आयेंगे इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्या, पूर्व सांसद कौशल किशोर, इंजीनियर एम.एल.सी.अवनीश सिंह,मोहनलाल गंज के नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यम पांडेय,पराग दूध संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश शंकर वर्मा, राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार संतोष शर्मा,आर.एस.हास्पिटल के डाक्टर सुनील वर्मा, कपिल वर्मा,ज्ञानू सिंह, बब्लू सिंह, अमेठी मंडल महामंत्री डी.डी.त्रिपाठी ,हाईकोर्ट एडवोकेट आमिर खान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश कनौजिया, अमरेन्द्र भारद्वाज, मोहनलाल गंज एडवोकेट ऋषि द्विवेदी, शम्भू नाथ पांडेय , वीरेंद्र रावत, प्रेम हास्पिटल गोसाईं गंज संरक्षक डाक्टर प्रीति सिंह एवं खंड विकास कार्यालय गोसाईं गंज के समस्त वरिष्ठ जन एवं इस क्रिकेट टूर्नामेंट में आए सभी पत्रकारों को सम्मानित किया गया तथा आए हुए सभी अतिथियों का ह्रदय से आभार एवं जय श्री राम उपरोक्त कार्य क्रम के संयोजक लोक प्रिय ब्लाक प्रमुख गोसाईं गंज व अध्यक्ष प्रमुख संघ लखनऊ एडवोकेट विनय वर्मा ( डिम्पल ) के सौजन्य से समस्त कार्य सम्पन्न हुए।


