
एआई समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट के लेकर दिल्ली पुलिस ग्वालियर में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। यहां से तीन नेताओं की गिरफ्तारी की खबर आ रही है। दो लोगों के नाम सामने आए हैं। इनके परिजनों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।दिल्ली एआई समिट में हुए हंगामे को लेकर ग्वालियर में दिल्ली पुलिस की छापेमारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने यहां से यूथ कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि एआई में समिट के दौरान हुए हंगामे में ये लोग शामिल रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव और ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष राजा गुर्जर शामिल हैं।दिल्ली एआई समिट में हुए हंगामे को लेकर ग्वालियर में दिल्ली पुलिस की छापेमारी हुई है। दिल्ली पुलिस ने यहां से यूथ कांग्रेस के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि एआई में समिट के दौरान हुए हंगामे में ये लोग शामिल रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र यादव और ग्वालियर ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष राजा गुर्जर शामिल हैं।परिजनों के अनुसार दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस आई थी। साथ ही स्थानीय पुलिस की भी मदद ली है। जितेंद्र यादव को सुबह में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, ग्वालियर ग्रामीण यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा गुर्जर ने देर रात झांसी रोड थाने में पहुंचकर सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि दोनों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।वहीं, जितेंद्र सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर का रहवसी है। उनके पिता केशव सिंह यादव ने कहा कि शनिवार की रात ग्वालियर पुलिस ने घर पर दबिश दी थी। सुबह में दिल्ली पुलिस आई। इसके बाद घर की दो बार तलाशी ली गई है। साथ ही मेरा और जितेंद्र का मोबाइल खंगाला गया है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा कहां, मुझे पता नहीं है। मुझे सिर्फ इतना बताया गया है कि आपके बेटे का नाम एआई समिट में हुए हंगामे में शामिल है।वहीं, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे ने कहा कि जितेंद्र यूथ कांग्रेस का सक्रिय नेता है। उसकी गिरफ्तारी गैर कानूनी ढंग से हुई है। परिजनों को यह पता नहीं है कि दिल्ली पुलिस उसे कहां ले गई और किस थाने में रखी है। गोपनीय स्थान पर उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।




