
सीतापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी ने शिक्षक पति को चौराहे पर कॉलर पकड़कर पीटा, सहकर्मी से संबंध के शक में बवाल
सीतापुर
यूपी में सीतापुर जिले के थाना तंबौर क्षेत्र के सुमली गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पत्नी ने अपने शिक्षक पति को बीच सड़क पर कॉलर पकड़कर जमकर पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि शिक्षक अपनी ही स्कूल में कार्यरत एक सहायक अध्यापिका को कार से लेने पहुँचा था। इसी दौरान उसकी पत्नी, जो पहले से नकाब पहनकर मौके पर घात लगाए बैठी थी, अचानक सामने आ गई। पत्नी ने पति का कॉलर पकड़ लिया और सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान पत्नी ने पति पर सहकर्मी शिक्षिका से अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। चौराहे पर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




