टॉप न्यूज़देशयूपी

लखनऊ विश्वविद्यालय में मोहन भागवत का विरोध

NSUI के “GO BACK” नारे, कड़ी सुरक्षा में शताब्दी समारोह सम्पन्न !

यूपी के लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां विश्वविद्यालय संघ के शताब्दी समारोह में उन्होंने भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

जैसे ही संघ प्रमुख कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, छात्र संगठन NSUI से जुड़े कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने “GO BACK” के नारे लगाए और कार्यक्रम स्थल के बाहर जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल पहले से ही तैनात था।

विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लेकर परिसर से बाहर किया, जिसके बाद कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता थी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और आमंत्रित अतिथि शामिल हुए।

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और छात्र संगठनों के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!