क्राइमटॉप न्यूज़देश

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,

लातेहार | झारखंड के लातेहार में आज यानी रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 5 महिलाओं की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी का है। बताया जा रहा है कि यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 80 लोग सवार थे। हादसे में 5 महिलाओं की मौत की जानकारी सामने आ रही है जबकि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को महुआडांड़ के सरकारी अस्पताल और आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल की ओर जा रही थी। इस दौरान बस ओरसा घाटी में अचानक पलट गई। वहीं, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि बस के नीचे कई लोग दबे हुए हैं जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!