
वाराणसी।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ की विशेष मध्याह्न भोग आरती हुई। इस अवसर पर परंपरागत और सात्त्विक अन्न से बाबा का भोग अर्पित किया गया। मध्याह्न भोग आरती में बाबा विश्वनाथ को खिचड़ी, चिवड़ा, मूंगफली की पट्टी, पापड़ तथा अचार का भोग लगाया गया। भोग अर्पण के बाद विधि-विधान से बाबा की आरती की गई।
मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
बाबा के दर्शन- पूजन के लिए सुबह से मंदिर में भक्तों की कतार लगी रही। इस दौरान लाइन में खड़े श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारे लगाए, जिससे पूरा कॉरिडोर गूंज उठा।




