Uncategorized

अनुशासन,संवेदना और साहस की मिसाल बनी थाना कोतवाली नगर पुलिस चौकी पीपल तिराहा चौकी प्रभारी आकांक्षा तिवारी

आर.एस.तिवारी

 

बलरामपुर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र मे के पुलिस चौकी पीपल तिराहा पुलिस चौकी प्रभारी आकांक्षा तिवारी आज केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं बल्कि अनुशासन, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल बन चुकी हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि कानून सख्त है और पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराधियों को दंड देना नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और जागरूकता का वातावरण बनाना भी है। यही सोच उन्हें एक विशिष्ट पुलिस अधिकारी बनाती है।
आकांक्षा तिवारी के कार्य शैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे सामाजिक विषयों, विशेषकर महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील और तत्पर रहती हैं। उनका यह विश्वास है कि पीड़िता को न केवल कानूनी सहायता मिलनी चाहिए बल्कि मानसिक संबल भी देना पुलिस तंत्र का कर्तव्य है। यही कारण है कि पीड़ित महिलाओं और बेटियों के लिए थाने का डर खत्म करना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है।
पुलिस चौकी प्रभारी के रूप में आकांक्षा तिवारी ने अपनी जिम्मेदारी को केवल पद की सीमा तक नहीं रखा, बल्कि इसे जनसेवा के रूप में अपनाया। वे महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा बाल अपराध और दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाती हैं। वे मानती हैं कि केवल सजा देना ही समाधान नहीं है, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए जागरूकता भी आवश्यक है।
आकांक्षा तिवारी के दिशा-निर्देशन में पुलिस और समाज के बीच समन्वय बेहतर हुआ है। वे नियमित रूप से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करती हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका मानना है कि जब बेटियां स्वयं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग होंगी, तभी समाज आगे बढ़ेगा।
वर्तमान समय में, जहाँ लगातार पुलिस पर विश्वास की कमी देखी जाती है, वहीं आकांक्षा तिवारी जैसी अधिकारी जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करती हैं। वे न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में सफल रही हैं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक मजबूत सहारा भी बनी हैं।
आकांक्षा तिवारी का कार्य यह सिद्ध करता है कि पुलिस की भूमिका केवल अपराध को नियंत्रित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सुरक्षा और न्याय की स्थापना करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उनका कार्यबल, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा उन्हें एक आदर्श पुलिस अधिकारी बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!