Uncategorized

नवनिर्मित मकान में बेखौफ चोरों ने बोला धावा, ताला तोड़कर जेवरात व नकदी उड़ाए

✍️आर.एस.तिवारी

 

मोहनलालगंज। थाना क्षेत्र के सिसेंडी के मजरा अमिलिहा खेड़ा गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासी अनुज शुक्ला ने बताया कि वह दो दिन पहले अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव चौपई उन्नाव कुछ जरूरी काम से गए थे।
बुधवार को जब वे घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर से कीमती जेवरात व नकदी और अन्य कई कीमती सामान गायब हैं।
पीड़ित के अनुसार, चोरी की कुल राशि करीब 01 से 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सिसेंडी क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हुई थी, उस समय स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की थी।
इस ताजा वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अनुज शुक्ला ने मोहनलालगंज कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!