Uncategorized

“वादों की सियासत और ज़मीनी हकीकत—बीजेपी राज में किसान आत्महत्या को मजबूर: अखिलेश का हमला

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में किसानों की बदहाली चरम पर पहुंच रही है और हालात ये हैं कि उन्हें अब अपनी उपज का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। यादव ने यहां एक बयान में भाजपा सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी वजह से कृषकों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है और महंगाई की मार तथा कर्ज के दबाव में वह आत्म्हत्या करने को मजबूर हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”भाजपा सरकार ने किसानों को राहत देने के नाम पर हर हाल में परेशानी ही दी है। किसानों को जब खाद, बीज चाहिए तब इन चीजों का भारी संकट है। यूरिया और खाद के लिए किसान मारा-मारा फिर रहा है। उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सर्दी में यूरिया के लिए घंटों लाइन में लगे किसानों को सिर्फ मायूसी हाथ लग रही है।” यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से महंगाई बढ़ती जा रही है। किसान को अब लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। बिजली महंगी है। कीटनाशक बीज उपलब्ध नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

प्रदेश में धान की खरीद भी नहीं हो रही है। किसान की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदी जा रही है। खरीद केन्द्रों के जिम्मेदार लोग किसानों की मदद के बजाए उन्हें दलालों के पास भेज रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”अब जनता का सब्र टूटता जा रहा है। किसान 2027 के विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। वह भाजपा सरकार को सत्ता से हटाकर ही मानेगा, तभी किसान और जवान खुशहाल होगा।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!