यूपी

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में अहम कार्यवाही, वंदे मातरम पर बहस और सप्लीमेंट्री बजट एजेंडे में

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। यह सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा, सत्र 19 दिसंबर से शुरू हुआ था। लेकिन, शनिवार और रविवार को अवकाश रहा, जिसके बाद आज फिर से सत्र की कार्यवाही शुरू होने जा रही है। आज सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सीएम योगी ने कहा है कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मंत्री और विधायक पूरी तैयारी से सत्र में पहुंचे और विपक्ष के सवालों का डटकर जवाब दें।

आज पेश होगा अनुपूरक बजट
सत्र के दौरान 22 दिसंबर को वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसी दिन ‘वंदे मातरम्’ विषय पर पांच घंटे की विशेष चर्चा भी प्रस्तावित है। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया था, 22 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा और ‘वंदे मातरम्’ पर विशेष चर्चा होगी। 23 और 24 दिसंबर को विधायी कार्य एवं अन्य चर्चाएं संपन्न कराई जाएंगी।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
सत्र की शुरुआत पारंपरिक रूप से महत्वपूर्ण विधायी कार्यों और बजट संबंधी प्रस्तावों के साथ होने की उम्मीद है। विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। विपक्ष कोडीन सिरप और SIR के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!