ग्राम पंचायत भदेसुवा में सात दिवसीय भीम आर्मी ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ,27 दिसंबर को होगा फाइनल मुकाबला
ग्राम पंचायत भदेसुवा में सात दिवसीय भीम आर्मी ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ,27 दिसंबर को होगा फाइनल मुकाबला
मोहनलालगंज। ग्राम पंचायत भदेसुवा के खेल मैदान में सात दिवसीय भीम आर्मी ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 12 का रविवार को शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास होता है और ग्रामीण अंचल में बहुत सी प्रतिभाएं हैं। आवश्यकता सिर्फ उन्हें तलाशने की है। क्या मालूम यहीं से कोई तेंदुलकर व धोनी निकल आए।
क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मुकाबला दरसवां वर्षेश गौरी 11 के बीच हुआ जिसमें दरसवां टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया दरसवा टीम ने गौरी 11 टीम को 82 रनों का टारगेट दिया और और पीछा करने उतरी गौरी 11 ने 7 विकेट गवा कर लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल की। वहीं दूसरा मुकाबला टिकरा टीम व बिजनौर टीम के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टिकरा की टीम ने बिजनौर की टीम को 45 रनों का टारगेट दिया जिसमें बिजनौर टीम ने पीछा करते हुए सात विकेट गंवाकर जीत हासिल किया।
यह क्रिकेट टूर्नामेंट 21 दिसंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक चलेगा। समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस दौरान क्षेत्रीय लोगों के अलावा दूर-दराज से आए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।




