Uncategorized

कौन संभालेगा यूपी BJP की कमान? पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह में कड़ा मुकाबला

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जल्द ही अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान करने जा रही है। पार्टी के हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की तारीखों की घोषणा कर दी है।

नामांकन प्रक्रिया 13 दिसंबर को
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 13 दिसंबर 2025, दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक, लखनऊ स्थित बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े करेंगे, जिन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अगले दिन यानी 14 दिसंबर को, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल प्रदेश चुनाव अधिकारी के रूप में पूरी प्रक्रिया को अंतिम रूप देंगे और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।

दावेदारों में दो नाम सबसे आगे
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में दो नाम सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं—
पंकज चौधरी
– महराजगंज से सांसद और केंद्र में राज्य मंत्री
– सात बार के सांसद और पूर्वांचल के प्रभावशाली कुर्मी चेहरे
2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाईकमान उन्हें पूर्वांचल में मजबूत संगठनात्मक चेहरा मान रहा है।

धर्मपाल सिंह
– योगी सरकार में पशुपालन, दुग्ध विकास और पंचायती राज राज्य मंत्री
– पिछड़े वर्ग से आते हैं और आगरा क्षेत्र में अच्छी पकड़ रखते हैं
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, अंतिम फैसला दिल्ली में राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा, लेकिन दोनों में से किसी एक नाम पर सहमति बनती दिख रही है।

14 दिसंबर को होगा ऐलान
– वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
– पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया नेतृत्व स्थापित करना चाहती है।
– नामांकन प्रक्रिया के बाद 14 दिसंबर को ही नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम लगभग तय माना जा रहा है।
– बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं और कार्यकर्ताओं में उत्सुकता चरम पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!