Uncategorized

भंडारे से लौटे और 30 मिनट बाद चली मौत की गोली! सरकारी आवास में इंस्पेक्टर ने खुद को गोली से उड़ाया—कमरे का दरवाजा खुला तो पुलिस भी सहम गई

Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कुठौंद थाना में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने रविवार रात अपने सरकारी आवास में सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा। तुरंत उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात 9:30 बजे चली गोली
जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय रविवार शाम पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान वह एक भंडारे कार्यक्रम में भी पहुंचे, जहां लोगों ने उनका सम्मान किया। रात 9 बजे वह अपने सरकारी आवास लौट आए। लगभग 9:30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी उनके कमरे की ओर दौड़े। कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।इंस्पेक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।

ढाई घंटे चली कोशिश, लेकिन नहीं बच सके
फौरन उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा करीब ढाई घंटे तक लगातार इलाज किया गया। लेकिन रात 11:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कारण अब तक साफ नहीं
पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. दुर्गेश कुमार भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लगभग 9:30 बजे इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय ने स्वयं को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सुसाइड के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

2023 में बने थे इंस्पेक्टर, मूल रूप से संतकबीर नगर के रहने वाले
इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय मूल रूप से संतकबीर नगर के रहने वाले थे। वर्ष 2023 में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली थी। पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दे दी है।

जांच में सामने आएंगे कारण
फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी, जिसके चलते एक अनुभवी अधिकारी ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना ने पूरे पुलिस विभाग को स्तब्ध कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!