विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दिलाया गया प्रशिक्षण –

चित्रकूट। जनपद चित्रकूट के रामायण मेला ग्राउंड में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप सिलाई, कढ़ाई,लोहार, बढ़ई ,नाई ,कुम्हार,हलवाई , राजमिस्त्री आदि ट्रेड के प्रशिक्षण प्रारंभ किए गए उपरोक्त प्रशिक्षण का उद्घाटन पंकज अग्रवाल जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा के अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा किया गया उक्त अवसर पर उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र चित्रकूट से उपायुक्त संदीप केसरवानी,अजय सहायक उपायुक्त उद्योग, आत्म देव शर्मा सहायक उपायुक्त उद्योग मंडली ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र कालपी जालौन से प्राचार्य शिशु पाल सिंह गोयल, राकेश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी और समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे उपरोक्त कार्य क्रम का उद्देश्य विश्वकर्मा समाज को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे वह अपने -अपने परिवारों का सुचारू रूप से पालन – पोषण कर सकें।




