विजय-रश्मिका का प्यार होगा गहरा, सामंथा-राज पर चढ़ेगा इश्क का खुमार
शादी के बाद कई कपल्स मनाएंगे पहली होली

विजय-रश्मिका का प्यार होगा गहरा, सामंथा-राज पर चढ़ेगा इश्क का खुमार; शादी के बाद कई कपल्स मनाएंगे पहली होली
होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, प्यार का रंग भी इस उत्सव के साथ गहरा हो जाता है। खासकर शादी के बाद जब कपल्स पहली होली मनाते हैं तो उनके लिए यह दिन यादगार बन जाता है। इस साल कई सेलिब्रिटी कपल्स भी शादी के बाद पहली होली मनाएंगे। कुछ इसी गाने की तर्ज पर हाथों में अबीर और गुलाल लिए अपनी सजनी को साजन रंग लाएंगे। सजनी भी ‘मुझे रंग दो…’ की धुन पर थिरकती दिख जाएंगी। कुछ ऐसा ही नजारा बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलिब्रिटीज के घर-आंगन में होली के दिन देखने को मिल सकता है। इस साल रश्मिका और विजय देवरकोंडा से लेकर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन तक शादी के बाद अपनी पहली होली साथ मनाएंगे। इस लिस्ट में कई और जोड़े भी शामिल हैं, जानिए किन-किन सेलिब्रिटीज कपल्स पर चढ़ेगा होली का रंग।
26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए। इस कपल्स की शादी की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। शादी-शुदा जोड़े के तौर पर पर रश्मिका और विजय अपनी पहली होली भी मनाएंगे। दोनों की होली की तस्वीरों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। साउथ फिल्मों की चर्चित एक्ट्रेस सामंथा रूथ और डायरेक्टर राज निदिमोरु ने भी पिछले साल दिसंबर में शादी की। यह बतौर कपल उनकी पहली होली होगी। रश्मिका की जिंदगी में राज ढेर सारी खुशियां लेकर आए हैं तो होली भी उनके लिए खास होगी। सामंथा पर भी राज के प्यार का रंग इस होली खूब चढ़ने वाला है। जनवरी महीने में कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन संग साथ फेर लिए हैं। इस कपल की शादी भी खूब चर्चा में रही। ‘साहिबा’ जैसे हिट सॉन्ग गाने वाले सिंगर स्टेबिन बेन नूपुर सेनन के साथ शादी के बाद पहली होली खलेंगे। कृति सेनन भी इनके होली जश्न में शामिल हो सकती हैं।
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हिना खान ने पिछले साल जून महीने में रॉकी जयसवाल को अपना जीवनसाथी चुना। दोनों ने कोर्ट मैरीज की। कैंसर जैसी बीमारी में रॉकी ने हर कदम पर हिना खान का साथ दिया। अब इनकी शादी हो चुकी है, दोनों टीवी के एक आइडल कपल माने जाते हैं। ऐसे में इस कपल की पहली होली भी खास होगी।टीवी एक्टर नंदीश संधू ने भी कुछ महीने पहले कविता बनर्जी से शादी की है। यह नंदीश की दूसरी शादी है।




