टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेश

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi की Nitin Gadkari से मुलाकात, बस बॉडी निर्माण में सुरक्षा खामियों पर जताई चिंता

Rahul Gandhi-Priyanka Gandhi की Nitin Gadkari से मुलाकात, बस बॉडी निर्माण में सुरक्षा खामियों पर जताई चिंता

लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने अपनी बहन Priyanka Gandhi के साथ संसद परिसर में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान बस बॉडी एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने बस बॉडी निर्माण से जुड़े मुद्दों और मांगों को मंत्री के सामने रखा।
बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने बस बॉडी निर्माण में हो रही गंभीर खामियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खासतौर पर राजस्थान के उदाहरण देते हुए बताया कि कई जगहों पर बसों की बॉडी इस तरह बनाई जा रही है, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। गडकरी ने कहा कि कई बसों का डिजाइन ऐसा होता है कि अगर आग लग जाए तो यात्रियों के बाहर निकलने के रास्ते बेहद सीमित हो जाते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बसों में ऊपर की तरफ एसी यूनिट इस तरह फिट कर दी जाती है, जिससे इमरजेंसी एग्जिट तक प्रभावित हो जाता है। ऐसी स्थिति में हादसे के समय यात्रियों के पास निकलने का कोई सुरक्षित विकल्प नहीं बचता, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता है।
गडकरी ने इस मुद्दे पर सख्त सेफ्टी मानकों की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि बस बॉडी निर्माण में नियमों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इन समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उद्योग से जुड़े लोगों की मांगों पर उचित कार्रवाई की जरूरत बताई।
इस मुलाकात को बस उद्योग की सुरक्षा और सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जहां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा हुई और खामियों को दूर करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!