दुनियादेशराजनीति

पीएम ने असम दौरे पर कांग्रेस पर चुन-चुन कर प्रहार किए, डबल इंजन सरकार पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे पर पहुंचे। यहां उन्हें कोकराझार में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और डबल इंजन सरकार पर जोर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के कोकराझार की जनता से मुखातिब हुए। कुछ ही हफ्ते बाद इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। ऐसे में पीएम मोदी ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन करने की अपील करते हुए जनता के सामने बीते कुछ वर्षों मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को भी रेखांकित किया। पीएम मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन के दौरान सबसे पहले खराब मौसम के कारण कोकराझार न आ सकने को लेकर अफसोस जताया। उन्होंने कहा, ‘मौसम खराब होने की वजह से मैं कोकराझार नहीं आ पा रहा हूं। मैं आप सभी का क्षमाप्रार्थी हूं। यहां गुवाहाटी से ही आपसे संवाद संभव हुआ है।असम की जनता से सीधे जुड़ाव न होने को लेकर खेद प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं दिल्ली से निकला था आपके पास आने के लिए, लेकिन मुझे गुवाहाटी में ही उतरना पड़ा और अब मैं यहां से आपके दर्शन भी कर रहा हूं और आपसे बात भी कर रहस्य हूं। जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है, मुझे लोग ही लोग नजर आ रहे हैं और इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी आशीर्वाद देने आई हैं। आपका ये प्यार मुझ पर कर्ज की तरह है और मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि इस कर्ज को मैं आपकी सेवा करके और इस क्षेत्र का विकास करके चुकाऊं।प्रधानमंत्री ने असम की जनता से कहा, ‘आपका प्यार मुझ पर एक कर्ज की तरह है, और मेरा लक्ष्य हमेशा से आपकी सेवा करके और इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करके इस कर्ज को चुकाना रहा है। कुछ हफ़्ते पहले, मुझे गुवाहाटी में समृद्ध बोडो संस्कृति को देखने का अवसर मिला था। यह देखकर मुझे गर्व महसूस होता है कि बोडो समुदाय ने अपनी भाषा और संस्कृति को किस तरह से सहेजकर रखा है।’पीएम मोदी ने कहा, भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार असम की विरासत के संरक्षण और असम के तेज विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। आज यहां इस कार्यक्रम में ही इस क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकापर्ण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि असम माला अभियान के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!